शहर में भी सड़क पर उतरे छात्र, किया प्रदर्शन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
students protest in lucknow demand resignation of chief election commissioner clash with police
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : दिल्ली में जंतर मंतर पर जारी आंदोलन के समर्थन में रविवार को लखनऊ में कई जगह पर प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनों में ज्यादात छात्र शामिल हुए और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। शहर में छात्र संगठन बापसा की ओर से परिवर्तन चौक पर मार्च निकाला गया। हजरतगंज में समाजवादी पार्टी की छात्र विंग और एनएसयूआई की ओर से प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन में छोड़ दिया।

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने परिवर्तन चौक से मार्च निकाला। केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक पहुंचते ही ने पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को बस में बैठा लिया। इस दौरान छात्रों और पुलिस बल के बीच झड़प भी हुई। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव बाबू, बापसा नेता मानव रावत व अमितेश पाल ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।

रेकमेंडेड खबरें