डीसीएम की चपेट में आए दो बच्चे, एक की जान गई

नवभारतटाइम्स.कॉम•
two children in dcms grip one tragically dies another seriously injured
nNBT न्यूज, माल/बिजनौर : माल कस्बे में रविवार दोपहर चोकर लदी डीसीएम की चपेट में आने से कुंज गुप्ता (12) की मौत हो गई, जबकि प्रीत कश्यप (6) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों साइकल से जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही डीसीएम से बचने के दौरान उनकी साइकल गिर गई और दोनों पिछले पहिये की चपेट में आ गए। प्रीत का दाहिना हाथ और पैर कुचल गया। उसे माल सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डीसीएम कब्जे में लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दूसरी ओर किसान पथ पर अलीनगर खुर्द के पास शनिवार रात तेज रफ्तार डाला की टक्कर से बाइक सवार आशू रावत (22) की मौत हो गई। कल्ली पश्चिम निवासी आशू वायरिंग कर घर लौट रहा था। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

रेकमेंडेड खबरें