Two Youths Arrested In Mobile Snatching Case Bike And Mobile Recovered
युवक से मोबाइल झपटने के मामले में दो गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : बिलासपुर थाना एरिया के गांव बोहड़ा कलां में दो दिन पहले मोबाइल झपटने के मामले में पुलिस ने दो आराेपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक के अलावा पीड़ित से छीना हुआ माेबाइल बरामद कर लिया है। बिलासपुर थाना पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि बाइक पर आए दो युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ स्नैचिंग का केस दर्ज किया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच बिलासपुर की टीम ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। आराेपियों की पहचान गांव बासकदमका निवासी 21 वर्षीय मंयक उर्फ मिंकू और मुमताजपुर निवासी 20 वर्षीय देवेंद्र उर्फ काला के रूप में हुई।