nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : भाजपा किसान मोर्चा की 77 जिलों के लिए नई टीम का ऐलान सोमवार को कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने लिस्ट जारी की है। किसान मोर्चा का लखनऊ महानगर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जबकि जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा को बनाया गया है। सीतापुर से रवि तिवारी, हरदोई से संजय सिंह गुड्डू और उन्नाव से कमल बाजपेयी को भी जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।
किसान मोर्चा के अलावा एसटी मोर्चा के 42 जिलों के पदाधिकारी के नाम की घोषणा की है। हालांकि, लखनऊ और अवध क्षेत्र के पदाधिकारी के नाम का ऐलान अभी नहीं हुआ है। वहीं, महिला मोर्चा में लखनऊ महानगर की कमान अर्चना साहू और जिलाध्यक्ष की कमान सुनीता पांडेय को दी गई।