तहसील में सर्वर रहा डाउन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
gurugram tehsil server down registry work halted people face major problems
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : लघु सचिवालय में गुड़गांव तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय में सोमवार को सर्वर डाउन होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद कई लोग बिना काम कराए लौट गए। लोगों का कहना है कि नए सॉफ्टवेयर के साथ पोर्टल अपडेट होने के बाद से सर्वर की समस्या बार-बार आ रही है। काम कराने पहुंचे विवेक कुमार ने बताया कि वह सुबह 11 बजे तहसील पहुंच गए थे, लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी सर्वर नहीं चला, मजबूरन बिना काम कराए लौटना पड़ा। लोगों का कहना था कि इस समस्या के स्थायी समाधान की जरूरत है।

रेकमेंडेड खबरें