मेंटिनेंस के बाद शुरू होगा डिपो से बसों का संचालन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
bus operations from depot to resume after maintenance passengers facing inconvenience
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: सेक्टर-52 डिपो में खड़ी लगभग 100 गुरुगमन सिटी बसों का संचालन मरम्मत और जरूरी जांच पूरी होने के बाद शुरू किया जाएगा। बसों का संचालन प्रभावित होने से गुड़गांव और फरीदाबाद के यात्रियों को परेशानी हो रही है। गुरुग्राम मेट्रोपाॅलिटन सिटी बस लिमिटेड प्रबंधन के अनुसार अभी बसों की जांच, रेट्रोफिटिंग और मरम्मत कराई जा रही है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर सेवा मिल सके।

सेक्टर-52 डिपो से 50 बसें गुड़गांव और 50 फरीदाबाद के रूट पर चलती हैं। जीएमसीबीएल के अधिकारी बसों का संचालन बंद होने की वजह मरम्मत कार्य बता रहे हैं। बस सेवा बाधित होने का असर दमदमा, रिठोज और सहजावास समेत आसपास के गांवों के यात्रियों पर भी पड़ा है।

रेकमेंडेड खबरें