Gurugram 35 year old Girl Lost While Playing Reunited With Family In One Hour
बच्ची को परिजनों से मिलाया
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : घर से खेलते-खेलते बाहर निकली साढ़े तीन साल की बच्ची आशीर्वाद गार्डन के पास लावारिस हालत में रोती मिली। सूचना मिलने के बाद न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने एक घंटे में बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया और उसे परिवार को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर एक बजे एक व्यक्ति ने सूचना दी कि आशीर्वाद गार्डन के पास एक छोटी बच्ची अकेली रो रही है। सूचना मिलते ही न्यू कॉलोनी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद उसके माता-पिता की तलाश शुरू की गई।