Delhi Police Constable Returning From Duty At Jantar Mantar Dies In Tragic Truck Accident
जंतर-मंतर से ड्यूटी कर लौट रहे कॉन्स्टेबल की सड़क हादसे में मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फर्रुखनगर
खवासपुर गांव के पास सोमवार सुबह ट्रक की टक्कर से दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। गांव बांसलांबी निवासी अमित यादव दिल्ली पुलिस में तैनात थे और इस समय डीसीपी ईस्ट कार्यालय में उनकी ड्यूटी थी। अमित यादव दिल्ली जंतर मंतर से नाइट ड्यूटी खत्म करके सोमवार सुबह नौ बजे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह खवासपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। अमित ने 2016 में दिल्ली पुलिस में नौकरी जॉइन की थी। उनकी एक बहन है। करीब नौ साल पहले उनकी शादी हुई थी। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं, जिनमें एक की उम्र सात और दूसरी की पांच साल है। हादसे की सूचना मिलने के बाद फर्रुखनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।