Dr Anil Rastogi Honored With Kalampveer Chakra Festive Atmosphere In Literary World
डॉ. अनिल रस्तोगी को मिला 'कलमवीर चक्र' सम्मान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज,लखनऊ
साहित्यकार डॉ. सुल्तान शाकिर के जन्मदिन पर सोमवार को यूपी हिंदी संस्थान के निराला सभागार में नवसृजन संस्था, अगीत परिषद, मीडिया फाउंडेशन व अवध साहित्य अकादमी ने 'कलमवीर दिवस' मनाया। समारोह में पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी को ' कलमवीर चक्र सम्मान ' मिला (उनकी पत्नी सुधा रस्तोगी ने ग्रहण किया)। साथ ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पार्थ सारथी सेन और अरविंद बिष्ट भी कलमवीर चक्र से नवाजे गए। चरण सिंह बशर, डॉ. सुषमा सिंह व डॉ. सुधा वाजपेयी को 'कलमवीर रत्न सम्मान' दिया गया। नरेंद्र भूषण को डॉ. विष्णु गिरी गोस्वामी और राजेश द्विवेदी को डॉ. रंगनाथ मिश्र 'सत्य' स्मृति सम्मान (2026) मिला। डॉ. विद्या बिंदु सिंह, सूर्य कुमार पांडे, मिथिलेश लखनवी व रत्नेश मिश्रा भी सम्मानित हुए।