Grand Omaxe Pet Dog Death Case Filed Against Big Dog Owner And Dog Walker
ग्रैंड ओमेक्स में ब्लैक पग की मौत मामले में दो पर केस दर्ज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में बड़े कुत्ते के हमले में पालतू ब्लैक पग की मौत के मामले में बड़े कुत्ते के मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ फेज टू थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि बड़ा कुत्ता पहले भी उनके पालतू कुत्ते पर हमला कर चुका था। इसके बावजूद उसे संभालने और नियंत्रित करने के लिए मजल और पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई।पीड़ित महिला नमिता सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 6:45 बजे वह अपने नौ साल के पालतू पग गोगो को टहलाने निकली थीं। इसी दौरान सोसायटी रेगेंट बी टावर संख्या 0003 में रहने वाली खुशी त्यागी का कुत्ता वहां पहुंचा और पीड़िता सहति उनके पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में कुत्ता मालिक और डॉक वॉकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 291 और 115(2) के साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धाराएं लगाई गई हैं। महिला ने बताया कि वह 2012 से सोसाइटी में रह रही हैं। नोएडा में अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं मिलने पर वे गोगो को फरीदाबाद ले गईं, जहां उसका विद्युत शवदाह के माध्यम से अंतिम संस्कार किया गया। साथ ही अस्थियां यमुना में विसर्जित की गईं।