जिम्नैस्टिक्स में गुड़गांव की बेटियों का दिखा दम, 6 टीमों ने जीते पदक

नवभारतटाइम्स.कॉम•
gurgaon daughters dominate gymnastics 6 teams win medals selected for national competition
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : अंबाला में हुई एसजीएफआई राज्य स्तरीय जिम्नैस्टिक्स प्रतियोगिता में गुड़गांव की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आर्टिस्टिक जिम्नैस्टिक्स में अंडर-14 बालिका टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-17 और अंडर-19 की टीमों को दूसरा स्थान मिला। वहीं, रिदमिक जिम्नैस्टिक्स में तीनों आयु वर्गों की बालिका टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत मुकाबलों में भी जिले के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते। जिला शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षा अधिकारी जगदीश अहलावत ने बताया कि शानदार प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ियों का एसजीएफआई राष्ट्रीय जिम्नैस्टिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

रेकमेंडेड खबरें