Investigation Of 47 Seized Sleeper Buses To Begin Today Strict Action If Violations Found
सीज़ हुई 47 बसों की आज से होगी जांच
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा: एआरटीओ विभाग की तरफ से तीन दिन में सीज की गईं 47 स्लीपर बसों की मानक जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। टीम मंगलवार से सभी बसों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट सहित अन्य मानक जांच करेगी। अगर मानक जांच में कोई कमी मिलेगी तो उन बसों को जुर्माना लेकर नहीं छोड़ा जाएगा,बल्कि उन बसों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एआरटीओ प्रवर्तन उदित्य नारायण पांडे ने बताया कि अब सीज की गई बसों में लापरवाही मिलने पर केवल जुर्माना लेकर नहीं छोड़ जाएगा,बल्कि सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।