स्ट्रक्चर तैयार, दिखने लगा एयर कॉनकोर्स का स्वरूप

नवभारतटाइम्स.कॉम•
lucknow charbagh railway stations air concourse work accelerates preparations for airport like facilities
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ (चारबाग) रेलवे स्टेशन पर 115 मीटर लंबा और 120 मीटर चौड़ा आधुनिक एयर कॉनकोर्स अब अपने स्वरूप में दिखने लगा है। पिलर्स के ऊपर लोहे की स्लैब पड़ने लगी है। 2027 के विधानसभा चुनाव के पहले यह काम पूरा करने की योजना है। स्टेशन की पुरानी इमारतों को उसी स्वरूप में रखते हुए भव्य रूप में एयरपोर्ट तर्ज पर तैयार किया जाना है।

चारबाग की फर्स्ट एंट्री से लेकर सेकंड एंट्री तक 7 प्लैटफॉर्म हैं। हर प्लैटफॉर्म पर 13 पिलर हैं। इन पिलर के ऊपर 12-12 मीटर के 10 हिस्से का स्वरूप तैयार किया गया है। हालांकि, एयर कॉनकोर्स के तैयार होने के बाद यह स्लैब अंदर ढक जाएगा। 120 मीटर चौड़ा पूरा कॉनकोर्स दिखेगा। चारबाग स्टेशन पर 3 पुराने फुट ओवर ब्रिज (FOB) थे। प्लैटफॉर्म नंबर 1 से 7 को जोड़ने वाला FOB पिछले साल जून में तोड़ा गया था। पश्चिमी और पूर्वी छोर पर बने एफओबी से यात्रियों की आवाजाही हो रही है। कॉनकोर्स बनने के बाद इस FOB को स्काईवॉक में तब्दील करने की योजना है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) इसका काम करा रहा है।

रेकमेंडेड खबरें