Marich Danced To Haryanvi Songs In Ramlila Audiences Also Grooved
रामलीला में हरियाणवी गानों पर थिरका मारीच
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
शहर की रामलीलाओं में जहां सोमवार को राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म से लेकर ताड़का वध तक की लीला दिखाई गई, वहीं हरियाणवी गानों का भी जमकर तड़का लगा। मारीच के दरबार में जब ‘इसे छोरे बस हरियाणा में मिलेंगे’ और ‘हम तो गुंडे सै मेरे भाई’ जैसे गाने गूंजे तो राक्षसी सेना के साथ-साथ दर्शक भी इन गानों पर झूम उठे।शहर में अलग-अलग जगहों पर चल रही रामलीला ओं में दूसरे दिन रामायण के कई प्रसंगों का मंचन किया गया। श्री गुरु द्रोणाचार्य रामलीला क्लब में राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के जन्म से लेकर ताड़का वध तक की लीला दिखाई गई। गीता भवन की श्री सनातन धर्मसभा की 79वीं रामलीला में कलाकारों ने अलग-अलग प्रसंगों के जरिए दर्शकों को रामायण की कथा से रूबरू कराया। वहीं, नवोदित रामलीला क्लब में ताड़का वध के साथ मारीच के दरबार में हरियाणवी गानों का तड़का देखने को मिला। कलाकारों के अभिनय के अंदाज ने दर्शकों का ध्यान खींचा।