Old Rivalry Deadly Attack 4 Arrested In Basai Enclave Stabbed With A Knife
पुरानी रंजिश में किया था हमला, 4 गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : बसई एन्क्लेव में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में सेक्टर-10 थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने बताया था कि 31 अस्त को बसई न्क्लेव में कुछ लोगों ने उसके और उसके दोस्त के साथ मारपीट की थी। दो सितंबर को आरोपियों ने उन्हें समझौता करने के बहाने बुलाया। आरोप है कि वहां आरोपियों ने दोबारा मारपीट की। इस दौरान शिकायतकर्ता के पेट में चाकू से वार किया गया। उसके साथी पर भी चाकू से हमला किया गया, जबकि अन्य से मारपीट की गई। पुलिस ने गाड़ौली खुर्द के आरोपी धर्मेंद्र, विकास और विपुल कुमार सहित यूपी के आमिरपुर के राज को गिरफ्तार किया। आरोपी धर्मेंद्र सेक्टर-10 थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपियों और पीड़ित के बीच पहले से झगड़ा चल रहा था। इसी रंजिश के चलते हमला किया।