Osho Nagar Colony Road Work Halted After 25 Years Of Neglect Local People Protest
25 साल से उपेक्षित ओशो नगर कॉलोनी की सड़क का काम रुका
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : ओशो नगर में सर्वांगीण स्कूल से गेट नंबर 3 तक जाने वाली मुख्य सड़क 25 साल से बदहाल है। नगर निगम से प्रोजेक्ट पास होने के बाद नाली का काम पूरा हो चुका है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा सड़क निर्माण रुकवाने का आरोप है। इससे नाराज क्षेत्रीय लोगों ने विरोध में रविवार को धरना दिया। संपर्क करने पर नगर निगम के एक्सईएन ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। धरने को स्थानीय पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू यादव ने समर्थन दिया। धरने में ओशो नगर विकास समिति के अध्यक्ष निर्मल मिश्रा, सचिव उदय कांत, उपाध्यक्ष सुंदर त्रिवेदी, अजय बाजपेई, समाजसेवी वीरेंद्र सिंह, रघुराज सिंह, श्रवण अस्थाना, केशव जी, मंटू सिंह, सोनू सहित सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि सड़क निर्माण तत्काल शुरू नहीं हुआ तो धरना अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदलेगा। वहीं चीफ इंजिनियर महेश वर्मा का कहना है कि सड़क निर्माण कैसे व क्यों रोका गया है उसकी जानकारी लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।