मकान का ताला तोड़ चुराई जूलरी और "40 हज़ार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
patoudi thieves broke into a house stole jewelry and cash worth lakhs
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : पटौदी शहर के वॉर्ड-5 के पोली पाना एरिया में चोरों ने एक मकान से जूलरी, पीतल-तांबे के बर्तन और 40 हजार रुपये चुरा लिए। वारदात गुरुवार को तब हुई, जब मालिक मानेसर गया हुआ था और पत्नी स्कूल में थी। पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित हरीश मुदगिल ने बताया कि 8 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे उनकी पत्नी स्कूल चली गई थीं। उनकी मां शुभलता भी कई दिनों से नोएडा गई हुई थीं। सुबह करीब 10:15 बजे वह मकान पर ताला लगा मानेसर चले गए। ताले की अलग-अलग चाबियां उनके और पत्नी के पास रहती हैं। दोपहर करीब 3 बजे पत्नी लौटी तो वारदात का पता लगा। पता चला कि चोर सोने व चांदी की जूलरी सहित अन्य सामान ले गए। रविवार को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

रेकमेंडेड खबरें