Robotics Coding And Ai Education In Government Schools Will Now Be Practical Atal Tinkering Labs To Open In 515 Schools By December
रोबॉटिक्स सीखेंगे स्टूडेंट्स
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : राजकीय माध्यमिक स्कूलों के बच्चे अब रोबॉटिक्स, कोडिंग और AI सिर्फ किताबों में नहीं पढ़ेंगे, बल्कि खुद बनाकर सीखेंगे। शासन ने प्रदेश के 515 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में दिसंबर तक अटल टिंकरिंग लैब (ATL) स्थापित करने की डेडलाइन तय की है। इसमें लखनऊ मंडल के स्कूल भी शामिल हैं।
इन लैब्स का मकसद छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है, ताकि वे नए आइडिया को मॉडल का रूप दे सकें। लैब में 3D प्रिंटर, रोबॉटिक्स किट, सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक टूल्स और कंप्यूटर दिए जाएंगे। कुल 2490 में से 900 राजकीय स्कूल चयनित किए गए हैं। पहले चरण में 385 स्कूलों में लैब बन चुकी हैं, दूसरे चरण के 515 स्कूलों का काम दिसंबर तक DIOS की निगरानी में होंगे।