SHG का वित्तीय लेनदेन लोकॉस से होगा मजबूत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
shg financial transactions to be strengthened by lokos national workshop by ministry of rural development
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: ग्रामीण विकास मंत्रालय , भारत सरकार और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को गुड़गांव में दो दिवसीय नैशनल वर्कशॉप शुरू हुई। आईटीसी ग्रैंड भारत में वर्कशॉप में डिजिटल डेटा प्रणालियों को मजबूत बनाने और आंकड़ों के आधार पर बेहतर निर्णय लेने पर चर्चा की जा रही है। वर्कशॉप में चर्चा हुई कि डिजिटल मंच लोकॉस का इस्तेमाल केवल रिपोर्ट तैयार करने तक सीमित नहीं रहे, इससे स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों और क्लस्टर स्तरीय संघों की वित्तीय गतिविधियों, संस्थागत प्रगति और प्रदर्शन का आकलन किया जा सकता है। उद्घाटन सत्र में ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव रोहित कंसल, अपर सचिव विपिन कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें