19 नवंबर से चलेगा MDA अभियान

नवभारतटाइम्स.कॉम•
mda campaign for filaria eradication to run from november 19 medicine consumption in 16 districts
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 19 नवंबर से 16 जिलों की 53 प्लानिंग यूनिट्स में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान शुरू होगा। इससे पहले मंगलवार को राज्य स्तरीय बैठक में रणनीति पर मंथन हुआ। इस मौके पर 36 फ्रंटलाइन वर्कर्स और सामुदायिक नेतृत्वकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जुल्फिकार अहमद भी मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें