Up Rera Approves 15 Real Estate Projects In 8 Districts Investment Of 1226 Crores
8 जिलों में 15 रियल एस्टेट प्रॉजेक्ट मंजूर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: यूपी रेरा ने प्रदेश के आठ जिलों में रियल एस्टेट के 15 प्रॉजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इनमें 1,226.57 करोड़ रुपये का निवेश होगा और कुल 1,549 आवासीय व कमर्शल इकाइयों का निर्माण होगा। लखनऊ में सबसे ज्यादा सात प्रॉजेक्ट्स मंजूर हुए हैं, जिनमें 599 आवासीय इकाइयां बनेंगी। इसी तरह वाराणसी व मथुरा में दो-दो, और आगरा, बुलंदशहर, मुरादाबाद, मेरठ व बाराबंकी में भी एक प्रॉजेक्ट को मंजूरी मिली है। यूपी रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि इन प्रॉजेक्टों में निर्माण कार्यों की निगरानी भी की जाएगी।