Voter Card Camp Get Voter Card Made On October 17 And 24 Know The Full Process
17 और 24 को लगेंगे वोटर कार्ड कैंप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और पहली बार वोटर कार्ड बनवाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को प्रदेशभर में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। दोनों दिन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक हर मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी ( बीएलओ ) मौजूद रहेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिलों में कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। यहां नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरना होगा। इसके साथ फोटो, जन्मतिथि और पते से जुड़े दस्तावेज देने होंगे। हर केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनेगी, जहां आवेदन भरने में मदद मिलेगी।