Sarvodaya School Students To Get Free Coaching For Iit jee And Neet Dakshana Foundation To Select
सर्वोदय स्कूलों के छात्रों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय स्कूलों के विद्यार्थियों को इंजिनियरिंग और मेडिकल प्रवेश की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग मिलेगी। इसके लिए दक्षणा फाउंडेशन की संयुक्त दक्षणा चयन परीक्षा (JDST-2027) के जरिए चयन होगा। इसमें चुने गए स्टूडेंट्स को पुणे के पास स्थित दक्षणा वैली परिसर में एक साल निःशुल्क कोचिंग, आवास व भोजन की सुविधा मिलेगी। शैक्षिक सत्र 2026-27 में 12वीं विज्ञान वर्ग में पढ़ रहे छात्र www.apply.scholarship.dakshana.org पर आवेदन कर सकते हैं।
इंजिनियरिंग वर्ग के लिए 10वीं में गणित व विज्ञान में 85% पाने वाले छात्र और 80% अंक पाने वाली छात्राएं योग्य मानी जाएंगी। मेडिकल में सामान्य के लिए 80%, ओबीसी व EWS के लिए 75% और एससी-एसटी के लिए 65% अंक अनिवार्य हैं।