घूसखोरी में दो कर्मचारियों को सज़ा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
two post office employees jailed for bribery fined rs 15000
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: घूसखोरी पर CBI कोर्ट ने प्रतापगढ़ के कुंडा उपडाकघर के पोस्टल असिस्टेंट सूरज प्रसाद मिश्रा को तीन साल कैद और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं, सब पोस्ट मास्टर संतोष कुमार सरोज को छह महीने की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई है। दोनों आरडी खातों में जमा रकम के बदले कमिशन एजेंट से हर 20 हजार रुपये पर 100 रुपये वसूलते थे। शिकायत पर CBI ने 30 नवंबर 2019 को दोनों को एक हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था।

रेकमेंडेड खबरें