Ai Makes Smartphones More Personal Powerful Review Of Google Pixel 11 Pro Xl
इस तरह स्मार्टफोन को ़ज्यादा पर्सनल बना रहा है AI
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nगूगल ने AI को पिक्सल फोन में इस खूबी के साथ समाहित कर लिया है कि डेली इस्तेमाल में मजा आने लगता है। हर अपडेट के साथ Gemini AI आपको और फोन के इस्तेमाल को ज्यादा बेहतर समझने लगती है। ईमेल से लेकर फोटोग्राफी तक, छोटे छोटे ऐसे कई बदलाव आने लगते हैं जो पर्सनल टेक्नॉलजी की झलक दिखाते हैं।
ऐसी ही खूबियों के साथ लैस पिक्सल 11 Pro XL बड़ा और भारी फोन है। वजन करीब 226 ग्राम और मोटाई 8.5 मिमी है। सामने और पीछे गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 लगा है, फ्रेम एल्यूमीनियम का है। मैट फिनिश वाले बैक का लुक डीसेंट है, फिंगरप्रिंट भी कम आते हैं। कैमरा मॉड्यूल अब भी उठा हुआ है, जिसमें नई HiLight लाइट भी है, फोन को स्क्रीन के बल उल्टा रख दें तो यह लाइट अपडेट करेगी कि कोई नया नोटिफिकेशन या कॉल तो नहीं आ रही। हाथ में पकड़ने में बड़ा महसूस होता है, एक हाथ से इस्तेमाल कठिन है। डिजाइन प्रीमियम है, लेकिन पिछले मॉडल से ज्यादा बदलाव नहीं दिखता। आईपी68 रेटिंग है, इसलिए पानी और धूल से सुरक्षा ठीक है।डिस्प्ले 6.8 इंच का LTPO OLED है, रेजोल्यूशन 1344x2992 पिक्सल। 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट है। पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक जा सकती है, धूप में पढ़ना आसान रहता है। रंग अच्छे और नैचुरल लगते हैं, वीडियो भी अच्छा लगेगा। बेजल्स पतले हैं, स्क्रीन साफ और तेज है।
कैमरा सिस्टम में मुख्य 50 मेगापिक्सल (1/1.3 इंच सेंसर), अल्ट्रावाइड 48 मेगापिक्सल और टेलीफोटो 48 मेगापिक्सल (5x ऑप्टिकल जूम) है। रोजमर्रा की तस्वीरें अच्छी आती हैं। दिन की रोशनी में डिटेल साफ, रंग संतुलित और प्रोसेसिंग ज्यादा ओवरडन नहीं लगती। पिक्सल की पहचान वाला नैचुरल लुक बना रहता है। कम रोशनी में यह फोन अब भी सेगमेंट लीडर में आएगा। बिना एक्स्ट्रा नॉइज के अंधेरे में भी डिटेल्स और कलर्स सही कैप्चर होते हैं। टेलीफोटो सेंसर बड़ा होने से जूम पर भी अंधेरे में थोड़ा सुधार है। लेकिन बहुत कम रोशनी में कभी-कभी नॉइज आ जाता है। 120x प्रो जूम है लेकिन असल इस्तेमाल में 5x-10x तक अच्छे रिजल्ट आते हैं। सेल्फी कैमरा 42 मेगापिक्सल का है, दिन में अच्छा, रात में औसत।
ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 17 है, सात साल तक अपडेट मिलेंगे। सॉफ्टवेयर साफ है, अनावश्यक ऐप कम हैं। जेमिनी और AI फीचर्स रोजमर्रा के काम में मददगार साबित होते हैं। चिपसेट टेन्सर जी6 (3nm) है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन स्मूद चलता है, ऐप खुलने में देरी नहीं होती। लंबी गेमिंग में थोड़ी हीटिंग हो सकती है। रोजाना इस्तेमाल में ज्यादा गर्मी नहीं होती। बैटरी 5115 एमएएच है, पिछले मॉडल से थोड़ी छोटी। फिर भी पूरे दिन आसानी से चल जाती है, मध्यम इस्तेमाल में शाम तक आराम से बचती है। फास्ट चार्जिंग 45 वॉट वायर्ड है, 30 मिनट में करीब 70-75% तक भर सकता है। वायरलेस 25 वॉट तक (क्यूआई2.2) है। चार्जिंग अच्छी है, लेकिन कुछ राइवल फोन 60-100 वॉट तक दे रहे हैं।
1,34,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर इसका मुकाबला Samsung Galaxy S26 Ultra और iPhone 17 Pro Max जैसे दिग्गजों से है। 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम बेस मॉडल में है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट, कैमरा और डिस्प्ले की वजह से अच्छा फोन है। अगर आपको AI के साथ क्लीन एंड्रॉयड, लंबे वक्त तक अपडेट और फोटोग्राफी पसंद है तो यह फोन ठीक है