Jios Ipo Opens Today Know Price Target And Investor Interest
आज Jio का IPO, वाजिब कीमत का दावा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nपीटीआई, नई दिल्ली
मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो प्लैटफॉर्म्स का IPO बुधवार को आम निवेशकों के लिए खुलेगा। जियो प्लैटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने रविवार को कहा कि कंपनी का लक्ष्य देश के हर घर तक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह IPO पूरी तरह से फ्रेश इशू है, जिसमें मौजूदा 13 से अधिक संस्थागत निवेशकों में से कोई भी अपना शेयर नहीं बेच रहा है।LIC, सिंगापुर सरकार और ब्लैकरॉक जैसे दिग्गजों की अगुआई में 212 एंकर निवेशकों को 1,119 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर शेयर अलॉट किए गए हैं। IPO शुक्रवार तक आम निवेशकों के लिए खुला रहेगा। कंपनी के एंकर बुक के लिए संस्थागत निवेशकों की मांग 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई। आम जनता के लिए खुलने से ठीक पहले 1,119 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 7.24 करोड़ शेयर अलॉट किए गए हैं। यह दिलचस्पी रिटेल निवेशकों में कितनी दिखती है, यह IPO खुलने के बाद ही साफ हो पाएगा।