Ravanas Effigies Engulfed By Ramas Arrows Grand Dussehra Celebration In Noida greater Noida
राम के तीरों से धधके
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा/ ग्रेटर नोएडा
असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व मंगलवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पूरी भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न स्टेडियमों, प्रमुख रामलीला मैदानों और सोसाइटियों में पारंपरिक अनुष्ठानों के बीच भगवान राम के बाण से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का इस बार भी दहन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र 'जय श्री राम' के नारों और शानदार आतिशबाजी से गूंज उठा।नोएडा के सेक्टर-21ए स्टेडियम में राम-रावण युद्ध के जीवंत मंचन के बाद कमिटी के सदस्यों और कलाकारों ने मिलकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले फूंके, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। वहीं, सेक्टर-62 रामलीला मैदान में सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह और महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी की मौजूदगी में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ-साथ महंगाई, आतंकवाद और महिला उत्पीड़न के प्रतीकात्मक पुतलों का भी दहन किया गया। इसके अलावा सेक्टर-51, सेक्टर-48—जहां 70 फीट ऊंचे रावण का दहन और 20 मिनट तक आतिशबाजी हुई—और सेक्टर-46 में भी आरडब्ल्यूए व स्थानीय समितियों के नेतृत्व में दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में भारी उत्साह देखा गया।