तीन दिन प्रभावित हो सकते हैं बिजली संबंधी काम

नवभारतटाइम्स.कॉम•
electricity employees strike power related work to be halted for 3 days protest against privatization
nNBT न्यूज, गुड़गांव : बिजली कर्मचारी व इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को महरौली रोड स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सर्कल ऑफिस पर प्रदर्शन किया गया। 22, 23 और 24 अक्टूबर को बिजली कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे बिजली से जुड़े तकनीकी और दूसरे काम प्रभावित हो सकते हैं। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस देना बिजली के निजीकरण की दिशा में आगे बढ़ना है। कर्मचारी यूनियन के नेता सुशील शर्मा ने बताया कि हड़ताल के दौरान कोई फॉल्ट आएगा तो उसे कर्मचारी ठीक नहीं करेंगे।

रेकमेंडेड खबरें