Tractor Owner Beat Driver On Breakdown Died In Hospital After 11 Days
ट्रैक्टर खराब होने पर मालिक ने ड्राइवर को पीटा, गई जान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, बल्लभगढ़
ट्रैक्टर खराब होने से नाराज मालिक ने कथित तौर पर ड्राइवर के घर पहुंचकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। डंडे, लात और घूंसों से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल ड्राइवर ने 11 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 19 अक्टूबर को दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कृष्णा कॉलोनी निवासी जगदीश (47) के रूप में हुई है। वह पिछले कई वर्षों से ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक पवन के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।नीलम फ्लाईओवर की चढ़ाई पर खराब हुआ था ट्रैक्टर
पुलिस को दी शिकायत में जगदीश की भाभी रेनू ने बताया कि उसका देवर पिछले 17-18 महीनों से पवन के पास ट्रैक्टर चालक के तौर पर काम कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, 7 अक्टूबर को जगदीश ट्रैक्टर में लोहा लादकर ले जा रहा था। इसी दौरान नीलम फ्लाईओवर की चढ़ाई पर ट्रैक्टर का इंजन सीज हो गया। परिवार का आरोप है कि ट्रैक्टर में क्षमता से अधिक लोहा लदा होने के कारण इंजन खराब हुआ था। इस घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक पवन जगदीश से नाराज था।