PM-CM के AI विडियो से ठगी का बिछाया जाल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
ai video scam network unmasking fake schemes in the name of pm cm
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री का विडियो देखकर अगर आपको किसी सरकारी योजना में हजारों रुपये मिलने की उम्मीद जगी है, तो जरा ठहरिए। यह विडियो असली नहीं, बल्कि AI से तैयार किया गया डीपफेक भी हो सकता है। इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की नैशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ऐसे फर्जी विज्ञापनों के जरिए हो रहे साइबर स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है।
साइबर यूनिट के मुताबिक स्कैमर खासकर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के चेहरे और आवाज का इस्तेमाल कर फर्जी विडियो बनाते हैं। इनमें जरूरतमंदों को सरकारी आर्थिक सहायता देने या विशेष योजना का लाभ दिलाने का दावा किया जाता है। इसके बाद लोगों को फर्जी वेबसाइट, फोन नंबर या वट्सऐप चैट पर भेजा जाता है।

ठग योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस, टैक्स, वेरिफिकेशन या प्रोसेसिंग चार्ज मांगते हैं। ऑफर का लालच दिया जाता है।

रेकमेंडेड खबरें