निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारी जुटे, कल से हड़ताल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
electricity employees strike protests from 20th against privatization work stopped from 22nd to 24th
nNBT न्यूज, चंडीगढ़

हरियाणा बिजली नियामक आयोग की ओर से गुड़गांव और नूंह में बिजली वितरण का काम निजी कंपनी को सौंपने के फैसले के खिलाफ बिजली निगम कर्मियों ने आंदोलन छेड़ दिया है। मंगलवार को दशहरे के बावजूद राज्य के कई जिलों में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किए। संयुक्त मोर्चा ने 25 साल के लिए समानांतर लाइसेंस के फैसले को जन-विरोधी और कर्मचारी-विरोधी करार देते हुए प्रदेशव्यापी आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। विरोध में कर्मचारियों ने 20 अक्टूबर से लगातार प्रदर्शन और 22 से 24 अक्टूबर तक तीन दिन की हड़ताल का शेड्यूल जारी किया है। इंजीनियर असोसिएशन के महासचिव रविंद्र घणघस के अनुसार, 19 अक्टूबर को देर शाम आपात मीटिंग में यह फैसला हुआ है। हड़ताल के तीसरे दिन अगले चरण के आंदोलन और भावी रणनीति का बड़ा ऐलान किया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें