Firing At Home After Asking Youths To Leave Cremation Ground One Accused Identified
श्मशान में युवकों को हटने को कहा तो घर पहुंच की फायरिंग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : भोंडसी थाना एरिया के गढ़ी वाजिदपुर गांव में घर पर फायरिंग का मामला आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित रामअवतार की रिश्ते की भाभी का निधन हो गया था। मंगलवार दोपहर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के बाद परिवार के लोग घर लौट आए। रामअवतार कुछ रस्में पूरी करने के लिए दोबारा श्मशान घाट पहुंचे। वहां चिता के पास दो अंजान युवक बैठे हुए थे।
रामअवतार ने उन्हें हटने के लिए कहा तो वे नाराज हो गए और मारपीट तक मामला पहुंच गया। आरोप है कि शाम करीब सात बजे चार युवक कार में रामअवतार के घर के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने फायरिंग कर दी। दो गोलियां घर की खिड़की के शीशों पर लगीं। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। वह गढ़ी वाजिदपुर गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है, मामले की जांच जारी है।