'वैश्विक अवसरों का उपहार, भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार'

नवभारतटाइम्स.कॉम•
india new zealand free trade agreement implemented indian products get duty free access in new zealand promise of 20 billion investment
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

विजयदशमी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) लागू हो गया। अब कपड़ा, चमड़ा, इंजीनियरिंग उत्पाद, वाहन कलपुर्ज, रत्न-आभूषण, औषधि, कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद और फुटवियर्स जैसे क्षेत्रों समेत कई देसी उत्पादों को न्यूजीलैंड के बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते को दशहरे पर भारतीय व्यापार के लिए वैश्विक अवसरों का उपहार करार दिया है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि शून्य सीमा शुल्क की सुविधा से भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ेगी। एमएसएमई, कारीगरों, किसानों, निर्माताओं, महिला उद्यमियों तथा निर्यातकों को लाभ मिलेगा। समझौते के तहत न्यूजीलैंड द्वारा भारत में 2000 करोड़ अमेरिकी डॉलर (20 अरब अमेरिकी डॉलर) के निवेश को सुगम बनाने की प्रतिबद्धता भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रिय कूटनीति और व्यापार-केंद्रित नेतृत्व भारतीय उद्यमों के लिए नए वैश्विक बाजार खोल रहा है।

रेकमेंडेड खबरें