किंगडम ऑफ ड्रीम्स में फिर लगी आग, ढाई घंटे में बुझाई

नवभारतटाइम्स.कॉम•
kingdom of dreams catches fire again fire doused after 25 hours questions raised on security
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

सेक्टर-29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स (केओडी) में बंद पड़े परिसर में रखे कबाड़ और पुराने सामान में अचानक आग लग गई। आसपास के एरिया में अफरा-तफरी मच गई। सेक्टर-29 फायर ब्रिगेड स्टेशन से पांच गाड़ियां पहुंचीं। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। परिसर में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। HSVP की ओर से परिसर सील किए जाने के बाद यहां दस से अधिक बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। बार-बार बंद हॉल और गोदाम में रखे पुराने सामान में आग लगने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, सोमवार रात आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

रेकमेंडेड खबरें