नवजात की मौत के बाद खेत में छोड़ दिया शव, केस

नवभारतटाइम्स.कॉम•
newborns body found in field case registered against family
n NBT न्यूज, झज्जर : नवजात की मौत के बाद शव को खेत में छोड़ने का मामला आया है। खेत के मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। घटना झज्जर-रेवाड़ी रोड पर गांव अमादलपुर और पाटोदा रोड के बीच की है। जानकारी के अनुसार, नवजात का जन्म गांव पाटोदा स्थित एक अस्पताल में हुआ था। जन्म के बाद नवजात की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव को दफनाने की जिम्मेदारी अपने एक रिश्तेदार को सौंपी थी। आरोप है कि शव को दफनाने के बजाय खेत में छोड़ दिया गया। खेत मालिक की नजर शव पर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खेत मालिक की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस नवजात के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। पुलिस जांच कर रही है।

रेकमेंडेड खबरें