कंपनी के स्क्रैप यार्ड में लगी आग

नवभारतटाइम्स.कॉम•
rewari major fire in mobile companys scrap yard in bawal fear of lakhs in damages
n NBT न्यूज ,रेवाड़ी : बावल की एक कंपनी के स्क्रैप यार्ड में मंगलवार को आग लग गई। कंपनी में मोबाइल फोन बनाए जाते हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। दशहरे की छुट्टी होने के कारण कोई कर्मचारी यार्ड में मौजूद नहीं था, ऐसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। मामले की जांच की जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें