Sector 102 Road In Darkness For Three Days Increased Risk Of Accidents
तीन दिन से अंधेरे में डूबी सड़क, हादसे का खतरा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-102
शहर के सेक्टर-102 और 102ए को जोड़ने वाली 60 मीटर चौड़ी सड़क पर पिछले तीन दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी हो रही है। फेस्टिवल सीजन में सड़क पर आवाजाही बढ़ने के बीच लाइटें बंद होने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।यह सड़क दोनों सेक्टरों के लोगों के लिए आवाजाही का अहम रास्ता है। रात में स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से सड़क पर चलने वाले लोगों को सामने से आने वाले वाहनों और आसपास की स्थिति का अंदाजा लगाने में दिक्कत होती है। खासकर पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए अंधेरे में सफर करना जोखिम रहता है। सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट की समस्या जल्द दूर की जाए, ताकि रात के समय आवाजाही सुरक्षित हो सके।