किरायेदार पर फ्रिज, गद्दे सहित अन्य सामान ले जाने का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम•
tenant accused of stealing lakhs worth of goods including fridge mattresses from flat fir registered
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : खेड़कीदौला थाना एरिया में किराये पर दिए गए फर्निश्ड फ्लैट से फ्रिज, गद्दे सहित अन्य सामान ले जाने का आरोप किरायेदार पर लगा है। कामना यादव ने शिकायत दी कि 13 जुलाई 2023 को उन्होंने सेक्टर-81 के सिग्नेचर ग्लोबल सिनेरा सोसायटी में अपना फ्लैट साक्षी और उनके परिवार को किराये पर दिया था। फ्लैट फर्निश्ड था और उसके सामान की सूची भी नोटरी से सत्यापित थी। 2 अगस्त 2026 को साक्षी ने फोन कर बताया कि वे फ्लैट खाली कर रहे हैं और 10 महीने का बकाया किराया देने के साथ पूरा सामान भी सौंप देंगे। आरोप है कि कामना जब बजे फ्लैट पर पहुंचीं तो किरायेदार परिवार गेट पर चाबी देकर जा चुका था। जांच करने पर एक फ्रिज, डबल बेड के दो गद्दे, एक कमरे का पंखा सहित अन्य सामान गायब मिला। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया।

रेकमेंडेड खबरें