महिला की हत्या और लूट के आरोपी को जमानत नहीं

नवभारतटाइम्स.कॉम•
womans murder and robbery accused denied bail court rejects plea
n NBT न्यूज, झज्जर: अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह की अदालत ने SPO की पत्नी मीना की हत्या और घर से नकदी व जूलरी लूटने के मामले में आरोपी राहुल उर्फ सिलेंदर की जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला 26 मई 2023 का है। हरियाणा पुलिस में SPO के पद पर तैनात नरेंद्र की पत्नी मीना की घर में हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर वह घर पहुंचे तो मीना का शव रसोई में मिला। सिर, गर्दन व माथे पर चोटों के निशान थे। घर से 25 हजार रुपये, सोने की 3 अंगूठियां, दो चेन व बालियां गायब थीं। पुलिस ने 28 मई 2023 को गांव छारा निवासी राहुल को गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश फरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी के कपड़ों और लोहे की रॉड सहित अन्य बरामद वस्तुओं पर मिले खून का ब्लड ग्रुप ‘B’ मृतका के रक्त के नमूने से मेल खाता था।

रेकमेंडेड खबरें