कालीबाड़ी में मां दुर्गा की पूजा कर खेला सिंदूर

नवभारतटाइम्स.कॉम•
dashami puja concluded at faridabad kalibari sindoor khela tradition observed
n NBT न्यूज, फरीदाबाद

कालीबाड़ी में बुधवार को मां दुर्गा की दशमी पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद मां दुर्गा के पारंपरिक वरण की रस्म निभाई गई। इसके बाद सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेला की परंपरा निभाई।
सिंदूर खेला के दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में उत्साह के साथ भावुकता का माहौल भी देखने को मिला। मां दुर्गा की विदाई के चलते श्रद्धालुओं की आंखें नम नजर आईं। दशमी पूजा के बाद फरीदाबाद कालीबाड़ी समिति के सदस्य मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए बड़खल झील के पास मत्स्य विभाग क्षेत्र की ओर रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने मां को नम आंखों से विदाई दी और अगले वर्ष फिर उनके आगमन की कामना की। मंदिर में भक्ति और बंगाली परंपराओं की झलक देखने को मिली।

रेकमेंडेड खबरें