कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
employees strong protest against privatization of electricity distribution
n NBT न्यूज, होडल : हरियाणा में बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में तथा कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सांझा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रदेशभर में सब डिवीजन स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए गए और हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग द्वारा निजीकरण करने के आदेश की प्रति जलाकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन। होडल बिजली बोर्ड में उपमंडल अधिकारी कार्यालय पर बिजली कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार की निजीकरण नीतियों और कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।

रेकमेंडेड खबरें