10 Minute Delivery With Stench And Insects Major Action By Fsda On Zepto And Blinkit Stores
10 मिनट की डिलिवरी में बदबू-कीड़े
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : राजधानी में क्विक कॉमर्स डिलिवरी प्लैटफॉर्म्स के डार्क स्टोर्स और वेयरहाउसों पर FSDA ने रविवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। चिनहट स्थित जेप्टो स्टोर में गंदगी, बदबू और कीड़े-मकोड़े मिलने पर तत्काल लाइसेंस निलंबित कर कारोबार बंद करा दिया। चिरैयाबाग के जेप्टो और हुसैनाबाद के ब्लिंकिट स्टोर में बिना अनुमति फ्रोजन मीट बेचा जा रहा था।
जांच टीम चिनहट स्थित जेप्टो के डार्क स्टोर में पहुंची तो चारों तरफ गंदगी थी। परिसर शौचालय की दुर्गंध से भरा था और फर्श पर कीड़े व उनका अपशिष्ट मिला। रैक पर जंग और फफूंद जमी थी। कटे-फटे पैकेटों पर कीड़ों का अपशिष्ट था। यही नहीं, खाने-पीने के सामान दवाओं व न्यूट्रास्यूटिकल्स के साथ था। FSDA ने स्टोर का लाइसेंस निलंबित कर दिया।बिना अप्रूवल बेच रहे थे फ्रोजन मीट
चिरैयाबाग (जेप्टो): बिना अनुमति मीट एवं मीट उत्पाद बेचे जा रहे थे, उस पर रोक लगाई।
हुसैनाबाद (ब्लिंकिट): डार्क स्टोर से बिना अनुमति फ्रोजन मीट डिलिवर किया जा रहा है, जिस पर रोक लगाई गई।