पशु कल्याण बोर्ड फिर बना, 6 गैर-सरकारी सदस्य बनाए

नवभारतटाइम्स.कॉम•
haryana government reconstitutes state animal welfare board includes 6 non governmental members
n NBT न्यूज, चंडीगढ़

हरियाणा सरकार ने राज्य पशु कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन किया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। पुनर्गठित बोर्ड में प्रदेश के विभिन्न जिलों से छह गैर-सरकारी सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें हरियाणा गोसेवा आयोग के दो पूर्व चेयरमैन भी शामिल हैं।
सरकार ने गोसेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग और भानी राम मंगला को बोर्ड का सदस्य बनाया है। इनके अलावा हिसार के नरेश कुमार नैन, कुरुक्षेत्र के जगदीश तनेजा, सोनीपत के राकेश मलिक और सिरसा के विजय सेठी को सदस्य नामित किया गया है।

रेकमेंडेड खबरें