अहिल्या उद्धार की लीला देख दर्शक हुए भावुक

नवभारतटाइम्स.कॉम•
audience moved by ahalya uddhars play in ramlila 90th annual festival staged in lucknow
n NBT न्यूज, लखनऊः श्री पब्लिक बाल रामलीला समिति की ओर से चौक स्थित लोहिया पार्क में आयोजित 90वें वार्षिक श्री रामलीला महोत्सव में रविवार को अहिल्या उद्धार, गंगावतरण, नगर भ्रमण और फुलवारी लीला का मंचन किया गया। अहिल्या उद्धार प्रसंग में राज कुमार ने अहिल्या की भूमिका निभाई। यह लीला देख दर्शक भावुक हो उठे।

गंगावतरण प्रसंग में मनीष शुक्ला, राजेश शुक्ला और अनुज मिश्रा ने पंडों की भूमिका निभाई। वहीं, प्रभु श्रीराम के रूप में विवेक मिश्रा और लक्ष्मण के रूप में कृष्णा मिश्रा ने अभिनय किया। कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन में समिति के महामंत्री डॉ. राज कुमार वर्मा, गोविंद शर्मा, ओम दीक्षित और पंकज त्रिपाठी की भूमिका रही।

रेकमेंडेड खबरें