Guest Teachers Protest On Gt Road March On Foot To Chandigarh Demanding Job Security
गेस्ट टीचर जीटी रोड पर बैठे, चंडीगढ़ के लिए पैदल मार्च
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, कुरुक्षेत्र
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे 10,757 गेस्ट टीचर नौकरी पक्की करने की मांग को लेकर रविवार को कुरुक्षेत्र में न्याय रैली कर रहे हैं। दोपहर करीब ढाई बजे वे पिपली के ताज पार्क से चंडीगढ़ के लिए पैदल निकले। पिपली मिनी जू के पास प्रदर्शनकारी जीटी रोड पर बैठ गए और नारेबाजी की। इससे अंबाला की ओर जाने वाला ट्रैफिक रुक गया। पुलिस ने वाहनों को सर्विस लेन से निकाला।प्रदर्शन में शामिल महिला टीचरों ने सड़क पर छाती पीटकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत की कोशिश कर रहे हैं। रैली का पहला पड़ाव शाहाबाद होगा। चंडीगढ़ पहुंचकर शिक्षक राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। विधायकों और मंत्रियों को सोमवार को ज्ञापन देने की योजना है।