कानूनगो, पूर्व नायब तहसीलदार और पटवारी पर FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम•
jind land record tampering fir registered against kanungo former naib tehsildar and patwari
n NBT न्यूज, जींदः रजाना खुर्द गांव में जमीन के रेकॉर्ड से छेड़छाड़ के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने तत्कालीन नायब तहसीलदार रणबीर सिंह, कानूनगो सुरेश कुमार और पटवारी रविदत्त समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। लाभ सिंह ने शिकायत में बताया कि जमीन का खेवट अलग करने और इंतकाल का मामला हिसार कमिश्नर के समक्ष लंबित है। राजस्व अदालत से स्टे होने के बावजूद इंतकाल कर दिया गया। आरोप है कि पुरानी खेवट संख्या 285 को बदलकर 319 और 320 कर दिया गया। लिखित और इलेक्ट्रॉनिक रेकॉर्ड में भी छेड़छाड़ की गई।

रेकमेंडेड खबरें