Dadri Dowry Murder In laws Bail Rejected Accused To Remain In Jail
दहेज हत्या में सास-ससुर को बेल नहीं
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेनो : जिला न्यायालय ने दादरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद दर्ज दहेज हत्या मामले में आरोपी सास-ससुर की जमानत खारिज कर दी। आरोपियों में सलीम और उनकी पत्नी गुलशन उर्फ छोटी शामिल हैं। दोनों जेल में बंद हैं। मृतका के पिता इदरीश ने 4 अगस्त 2026 को थाने में शिकायत दी थी। बेटी गुलशमा की शादी 2024 में वसीम से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करते थे।