Greater Noida West People Furious Over Encroachment In Fire Tenders Path Protest Against Commercial Activity In Green Belt
फायर टेंडर के लिए रास्ता नहीं, लोगों ने किया विरोध
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेनो : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाइनिश सोसायटी में ग्रीन बेल्ट में कमर्शल एक्टिविटी और फायर सेफ्टी को लेकर रविवार देर रात हंगामा हुआ। निवासियों ने कमर्शल मार्केट की ग्रीन बेल्ट में काउंटर लगाने और 6 मीटर चौड़े फायर टेंडरिंग जोन में पार्किंग व अन्य गतिविधियां होने के आरोप लगाए हैं। इसके विरोध में देर रात निवासियों ने हंगामा किया, जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। निवासी राम मोहन सिंह ने बताया कि परिसर में हजारों परिवार रह रहे हैं। यहां पर रखरखाव की जिम्मेदारी एओए की है। परिसर में पहले मदर डेरी काउंटर और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर की एंट्री को लेकर आपत्तियां लोगों ने पेश की थी। ऐसे में अब पिज्जा काउंटर के साथ नया जूस काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं, जिसका निवासियों ने फायर सेफ्टी में अनहोनी से बचने के लिए विरोध कर रहे हैं। ग्रीन बेल्ट और फायर टेंडरिंग जोन में कमर्शल एक्टिविटी हो रही है, जोकि ठीक नहीं है।