‘साइबर ठगी से बचने के लिए रहें सजग’

नवभारतटाइम्स.कॉम•
senior citizens given important information to avoid cyber fraud stay alert
nNBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-47 स्थित जलवायु टावर्स में आरडब्ल्यूए और साइबर सेल, नोएडा के सहयोग से साइबर अपराध जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को खासतौर पर डिजिटल ठगी से बचाव के तरीके बताए गए। साइबर सेल के एसपी सिंह, उपनिरीक्षक विकास नरवाल और उपनिरीक्षक अभिषेक ने साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, संदिग्ध फोन कॉल और ऑनलाइन छल के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराधी अक्सर डर, दबाव और जल्दबाजी का फायदा उठाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय सतर्क रहने और किसी भी सूचना की पहले पुष्टि करने की सलाह दी गई।

रेकमेंडेड खबरें