Noida Suspicious Death In Harola Factory Worker Critically Injured After Falling From Roof Dies In Hospital
संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर शख्स की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा : फेज-वन थाना क्षेत्र के हरौला में रहने वाले एक 46 वर्षीय व्यक्ति सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गए। परिजनों ने गंभीर हालत में उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि भोला मूलरूप से देवरिया के रहने वाले थे। वह पिछले कई सालों से परिवार के साथ हरौला में रहते थे। वह एक फैक्ट्री में काम करते थे। सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अपने मकान की छत से नीचे गिर गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।